एक समान अर्थ बताने वाले शब्दों को समानार्थी शब्द (Samanarthi Shabd) या पर्यायवाची शब्द कहा जाता है। जैसे: पानी ➔ जल, सूर्य ➔ सूरज, हवा ➔ पवन। बच्चों को समानार्थी शब्द सिखाने से उनकी शब्द संपदा (Vocabulary) मजबूत होती है, जिससे वे हिंदी भाषा का विविध तरीकों से प्रयोग करना सीखते हैं।
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण वर्कशीट पीडीएफ डाउनलोड (Printable PDF Download)
नीचे दी गई वर्कशीट इमेज पर क्लिक करके या उसके नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप इस वर्कशीट को मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
समानार्थी शब्द वर्कशीट उत्तर कुंजी (Answer Key)
प्रश्न 1 (समानार्थी शब्द लिखना): १. जल, २. सूर्य, ३. वायु, ४. गगन, ५. नयन, ६. वन
प्रश्न 2 (मिलान): १. फूल ➔ B. पुष्प, २. बादल ➔ C. मेघ, ३. घर ➔ A. गृह, ४. धरती ➔ D. जमीन
प्रश्न 3 (वाक्य पूर्ति): १. रवि, २. जल (या नीर), ३. वृक्ष, ४. चिट्ठी


